दान देने से फैलती यश और कीर्ति-- राजेंद्र सिंह पटेल
पूर्व मंत्री तथा वर्तमान भाजपा विधायक ने खिचड़ी भोज कार्यक्रम का किया शुभारंभ
बिंदकी फतेहपुर पूर्व मंत्री तथा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने खिचड़ी भोज कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि दान देने से मनुष्य की यश और कीर्ति फैलती है दान देने से धन घटना नहीं बल्कि बढ़ता है सनातन धर्म में खिचड़ी दान का एक अलग महत्व है जिससे लोगों को पुण्य लाभ मिलता है।
कस्बे के ललौली चौराहे के समीप दयानंद इंटर कॉलेज के निकट सोमवार को दिन में करीब 1:00 बजे आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री तथा वर्तमान भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दान देना पुण्य का कार्य है। दान देने से यश और कीर्ति में बढ़ोतरी होती है। दान देने वाला हमेशा और अधिक आर्थिक रूप से संपन्न होता जाता है इसलिए सभी को दान देना चाहिए। दान देने से कभी धन घटता नहीं बल्कि बढ़ता है खासकर खिचड़ी का दान अत्यधिक महत्व रखता है इसे दान करने वाले के जीवन में खुशहाली आती है। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता मुन्नालाल सोनकर भारतीय जनता पार्टी के बिंदकी मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह उर्फ बाबा ठाकुर भाजपा नेता अरविंद कुमार भारती सुरेंद्र सिंह सौरभ बाजपेई राजकुमार उर्फ राज आशीष कुमार तथा सुरेंद्र गुप्ता मनीष कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।