उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य ने सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई
बांदा। उत्तर प्रदेेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी ने सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडन, बालश्रम, बाल विवाह आदि से सम्बन्धित महिलाओें की समस्याओं को गहनता से सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। इससे पूर्व उन्होंने आंगनबाडी केन्द्र गुरेह एवं कस्तूरबागांधी बालिका विद्यालय महोखर का निरीक्षण किया। आंगनबाडी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पोषाहार वितरण तथा आंगनबाडी केन्द्र में बच्चों के सम्बन्ध में आंगनबाडी कार्यकत्री से पोषण टैकर एप के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने तीन गर्भवती महिलाओं को फल पौष्टिक आहार किट का वितरण किया तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन कराते हुए फलों का वितरण किया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महोखर में कम्प्यूटर कक्ष, स्मार्ट क्लास, मेस तथा हास्टल आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं से वार्ता करते हुए विद्यालय में दी जा रही शिक्षा, भोजन एवं अन्य सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए बालिकाओं को बेहतर शिक्षा एवं सुविधा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। सर्किट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई में उन्होंने महिलाओं के घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडन एवं अन्य समस्याओं से सम्बन्धित महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए निराकरण किये जाने के निर्देश पुलिस एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।