राष्ट्रीय संस्था द्वारा जनपद की शिक्षिका हुई सम्मानित
राष्ट्रीय संस्था द्वारा जनपद की शिक्षिका हुई सम्मानित

अमौली/ फतेहपुर भारत सरकार द्वारा पंजीकृत नव प्रज्ञा काव्या फाउंडेशन संस्था के अंतर्गत जनपद के अमौली विकासखंड स्थित कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका प्रतिमा उमराव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया वाराणसी के मुख्य कार्यालय संस्था की सचिव प्रज्ञा सिंह जानकारी लेने पर बताया कि जनपद की अनेक शिक्षिकाएं इस मुहिम में हिस्सेदारी निभा रही है जिसमें समय-समय पर कई शिक्षिकाएं सम्मानित हो चुकी हैं संस्था द्वारा हिंदी साहित्य की सेवार्थ पुस्तक लेखन और शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षिका प्रतिमा उमराव का सराहनीय योगदान रहा उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए संस्था आभार व्यक्त करती है वही प्रमाण पत्र प्रकार शिक्षिका ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए संस्था के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
टिप्पणियाँ