अब किसानों की आय दूनी करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए,सरकार
अब किसानों की आय दूनी करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए,सरकार

असोथर/फतेहपुर।भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के बैनर तले किसानों कि समस्याओं को लेकर महापंचायत का आयोजन जिला अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह,वीरू ठाकुर की अगुवाई में किया गया पंचायत में किसानों की समस्यायों के निराकरण पर जोर दिया गया 
जनपद फतेहपुर के गांव कुसुंभी में आयोजित महा पंचायत के मुख्य अतिथि यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारे किसानों की समस्यायों को नजर अंदाज करती है अब बातो से काम नहीं चलने वाला है परिणाम दिखना चाहिए अब जिम्मेदार अन्नदाताओं का संपूर्ण ऋण माफ करें और उपज का मूल्य बढा कर किसानों की आय दूनी करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए,महापंचायत का संचालन कर रहे राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर विक्रम सिंह बबलू भैया,और राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का किसानों ने गर्म जोशी के साथ फूल माला पहनाकर और प्रतीक चित्र भेंट कर स्वागत किया 
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी बाबा की तारीफ करते हुए कहा दिल्ली का आम चुनाव  बाबा जी की मेहनत का प्रतिफल है राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के प्रधानमंत्री जी से मांग किया कि गेहूं का समर्थन मूल्य 3000  रुपए और मक्का बाजार का मूल्य 3500,चना अड़हर मसूर का समर्थन मूल्य 8000 रुपए कुंतल किया जाए और गन्ना का समर्थन मूल्य 500 रुपए कुंतल होना चाहिए गौवंश संरक्षण के लिए प्रत्येक गोवंश पर 2000 रुपए गोपलक कों  
मिले जिससे किसान गोवंश को छुटटा नहीं छोड़े और कर्ज से परेशान किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ हो क्योंकि हमारे देश का किसान कर्ज से कराह रहा है भारत कृषि प्रधान देश है किसानों के परिवार कि तरक्की से ही देश की खुशहाली का संदेश दूर तक जाता है पंचायत में संगठन का विस्तार करते हुए सैकड़ो किसानों को सदस्यता ग्रहण करायी गई दीपू सविता को मध्य प्रदेश के जनपद धार का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रचार महामंत्री ठाकुर सुनील सिंह,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बंटी सिंह लोधी, अरुण कुमार पांडेय उर्फ सोनू जिला महामंत्री,श्यामू सिंह ग्राम अध्यक्ष,आशीष सिंह कोषाध्यक्ष कुसुंभी, समर बहादुर सिंह, प्रधान शिवा ठाकुर, जय नारायण सिंह बांदा, राजा बाबू  बांदा, रानू सिंह रायबरेली, रानू पांडे, विजय सिंह यादव,रामू पांडेय श्याम सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ