पेयजल समस्या को देखते हुए 14 समरसिबल कार्य का शुभारंभ
वार्ड को मॉडल वार्ड बनाना उनका लक्ष्य:योगेन्द्र शर्मा
कानपुर।भारतीय जनता पार्टी पार्षद योगेन्द्र शर्मा के द्वारा नौबस्ता वार्ड 65 क्षेत्र में 14 समरसिबल पम्प लगवाने का पूजन कार्य दामोदर नगर क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के समीप किया गया। इस मौके पर पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक महेश त्रिवेदी एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि बढ़ती आबादी और पेयजल की समस्या को देखते हुए वार्ड 65 क्षेत्र में 14 अलग अलग क्षेत्र में समर्शिबल पम्प लगाकर टंकी रखने का कार्य किया जा रहा है वहीं जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों का ध्यान रखा जा रहा है सड़क पेयजल विद्युत सहित अन्य मुद्दों पर कार्यकर्ता जमीनी धरातल पर कार्य कर समस्याओं का समाधान कर रहे है। मौजूदा समय में तभी प्रदेश के किसान व्यापारी युवा महिला सहित निर्धन लोगों के चेहरों पर मुस्कान है। पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि वार्ड 65 को मॉडल वार्ड बनाना उनका लक्ष्य है तथा अभी तक उनके द्वारा वार्ड 65 में जितने भी कार्य किए गए वो अपने आप में ऐतिहासिक है। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन करते हुए क्षेत्रीय आम जनमानस ने पार्षद योगेन्द्र शर्मा के द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से महामंत्री एल बी सिंह पटेल मंडल अध्यक्ष बिट्टू परिहार नीलम गुप्ता अर्चना मिश्रा अमित तिवारी विकास मेहरोत्रा विजय वर्मा राजीव गुप्ता अनिल शर्मा राजीव चक्रवर्ती सन्नी भाई राजेश शुक्ला राजा शुक्ला धीरज प्रजापति ब्रजेश द्विवेदी अनुज बाजपेई आदि मौजूद रहे।