रामलीला में वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़े, 35 पर रिपोर्ट, 25 नामजद*
*रामलीला में वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़े, 35 पर रिपोर्ट, 25 नामजद*

रामलीला में वर्चस्व को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। मामले में 35 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
गांव कुसुंभी में रामलीला व होली मिलन के मौके पर शुक्रवार की रात वर्चस्व की रंजिश में दो पक्ष भिड़ गए। भीड़ के बीच एक दूसरे पर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया। इससे चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।

एक पक्ष से समर बहादुर सिंह की भयाहू सरला देवी प्रधान हैं। समर बहादुर ने बताया कि गांव में 21 मार्च की रात रामलीला व होली मिलन का समारोह चल रहा था। करीब रात 10 बजे गांव के विक्रांत पांडेय, आर्यन चंदेल, शैलेंद्र सिंह, मानस मिश्रा, योगेश तिवारी, विवेक पांडेय, निरंजन तिवारी, सौरभ पांडेय, छोटू उर्फ टंडया दुबे, बड़ागांव का विकास सिंह, बांदा तिंदवारी जलालपुर का विकास सिंह व 10 अन्य लोग असलहे, लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी, सरिया लेकर नशे में रामलीला मैदान आए। फायरिंग कर भीड़ में गाली गलौज करने लगे। विरोध पर लोगों पर लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से हमला किया। मौके पर भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी पर लोग जान बचाकर भागने लगे। उसकी कार में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने उपद्रवियों को दौड़ाया। प्रधान व परिवार की हत्या करने की धमकी देकर भाग निकले।
टिप्पणियाँ