होली अभियान को लेकर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर भरे नमूने
होली अभियान को लेकर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर भरे नमूने


फतेहपुर।होली अभियान में लिए चार नमूने , 30 किलो ग्राम रंगीन कचरी/पापड़ को नष्ट कराया जिसका अनुमानित मूल्य ₹3300 तथा 20 किलोग्राम सरसों तेल को जब्त किया जिसका अनुमानित मूल्य ₹3400 है।
आयुक्त ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश  एवं जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य ) देवेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग जनपद फतेहपुर की  खाद्य टीम ने तहसील सदर फतेहपुर में स्थित खाद्य पदार्थ निर्माण केंद्रों पर छापामार कार्रवाई करते हुए विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई जिसका विवरण निम्न है ..                               1. कामता नाथ स्वीट हाउस से कालाजाम मिठाई का एक नमूना संग्रहित है।                             2. अरविंद स्वीट हाउस, नउआ बाग से छेना मिठाई का एक नमूना संग्रहित ।                      3. यादव किराना स्टोर ,नउआ बाग से  रंगीन कचरी /पापड़  का नमूना संग्रहित एवं 30 किलोग्राम रंगीन कचरी /पापड़ को मौके पर ही नष्ट किया जिसका अनुमानित मूल्य ₹ 3300 है ।                   4. कोढई मोड़ स्पेलर  (राहीमल साहू) से सरसों तेल का नमूना संग्रहित किया  एवं 20 किलो ग्राम  सरसों तेल को जब्त किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य ₹3400 है।                  अभियान आगामी होली के त्यौहार तक अनवरत रूप से जनपद के विभिन्न कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा। आम जनमानस से अनुरोध किया गया है कि मिलावट की किसी भी प्रकार की सूचना हेतु विभाग के मोबाइल नंबर  94544 68439 सूचना दी जा सकती है।  खाद्य टीम में सहायक  आयुक्त (खाद्य)देवेंद्र पाल सिंह ,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूजा गुप्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ