कल तीन बजे तक होंगे भाजपा जिलाध्यक्ष पद के
कल तीन बजे तक होंगे भाजपा जिलाध्यक्ष पद के नामांकन

फतेहपुर।भाजपा जिलाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर नामांकन 05 मार्च दिन बुधवार को दोपहर 01 बजे से 03 बजे तक किए जा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न होंगे। चुनाव अधिकारी के रूप में रितेश गुप्ता  के साथ मार्गदर्शन के लिए जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय जी रहेंगी।
टिप्पणियाँ