स्मैक और गांजा के साथ पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार
स्मैक और गांजा के साथ पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार

कानूनी कार्रवाई कर भेजा न्यायालय

बिंदकी फतेहपुर।मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने गांजा तथा स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके न्यायालय भेज दिया इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा रहा।
मुखबिर की सटीक सूचना पर नगर के मोहल्ला छिपहटी से पुलिस ने 6 पुड़िया में 33.28 ग्राम गांजा एवं 43 पुड़िया में 9.4 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला ज्योति देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को दिन में करीब 2:00 बजे कानूनी कार्रवाई कर महिला को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक आर के पांडे, महिला सिपाही सुषमा देवी, सिपाही उमेश तथा सिपाही अरविंद मौजूद रहे। पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
टिप्पणियाँ