तीन अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में कुल छह लोग घायल
----- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
बिंदकी फतेहपुर
तीन अलग-अलग मार्ग को दुर्घटनाओं में कुल छह लोग घायल हो गए दुर्घटना के बाद हरदम मचा रहा गायों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की में भर्ती कराया गया। एक स्थान में दुर्घटना करने के बाद चार पहिया वाहन सड़क में पलट गया लोगों ने काफी प्रयास कर वाहन को खड़ा किया
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तीन अलग-अलग स्थान में हुए मार्ग दुर्घटना में कुल छह लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे में चार पहिया वाहन की टक्कर से रामसनेही उम्र 53 वर्ष पुत्र देवी दयाल तथा उसका भतीजा अनिल कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी चन्झा थाना घाटमपुर जनपद कानपुर घायल हो गए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ले जाया गया रामसनेही की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया गया इसी प्रकार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दरबेशबाद गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया जिसके चलते ई रिक्शा सवा अनीता देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी दिलीप पटेल तथा उनकी पुत्री आकांक्षा देवी उम्र 18 वर्ष पुत्री दिलीप पटेल निवासी हरदौली कोतवाली बिंदकी घायल हो गए। दरबेसाबाद गांव के पास जिस चार पहिया वाहन ने टक्कर मारी उसी वाहन ने कुंवरपुर रोड में फिरोजपुर मोड़ के समीप एक साइकिल सवार धर्मराज उम्र 60 वर्ष निवासी गोपाल पुर अढ़ेना थाना मलवा तथा पैदल जा रही एक महिला चंदा देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी दयाराम निवासी मोहल्ला ठठ राही को भी घायल कर दिया यहां पर टक्कर मारने के बाद चार पहिया अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया जिसके चलते हड़कंप मच गया लोगों ने प्रयास कर चार पहिया वाहन को सीधा किया दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।