घाट संचालक द्वारा नहर का पानी रोकने की शिकायत जिलाधिकारी से
फतेहपुर।असोथर ब्लॉक के बस स्टाफ के समीप निचली गंगा नहर के सुजानपुर माइनर में घाट संचालक द्वारा बोरी मोरम भरकर पानी रोकने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जयदेव सिंह गौतम ने शिकायती पत्र में बताया कि निचली गंगा माइनर सुजानपुर रजबहे से क्षेत्र के सैकड़ो किसने की हजारों बीघा खेती की सिंचाई होती है। रामनगर कौहन घाट से मोरम लगे ट्रको को निकलवाने के लिए घाट संचालक ने रजबहे में मोरम की बोरिया रख कर पानी को रोक दिया गया है जिससे कि किसानों को सिंचाई करने में दिक्कत आ रही है किसानों ने बताया कि जायद मूंग व धान की रोपाई हेतु पौधे नहर से पानी द्वारा की जाती है लेकिन घाट संचालक द्वारा पानी रोके जाने से लोगों को दिक्कत आ रही है इस माइनर से सरकंडी मटिहा,असोथर क्षेत्र के हजारों किसने के खेत की सिंचाई होती है।उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए शीघ्र ही पानी छोड़ने की मांग की है।