सेंट्रल यूपी बुंदेलखंड प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
सेंट्रल यूपी बुंदेलखंड प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत 

हजारों पदाधिकारियों के बीच बोले प्रदेश अध्यक्ष सपा सांसद रामलाल नहीं रावणलाल

कानपुर।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज सिंह भदौरिया रामपुर में आयोजित क्षत्रिय महासम्मेलन में मौजूद हजारों लोगों के बीच अपने संबोधन में बोले कि उस मां की कोख भी उस समय शर्मसार हो गई जब सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने महापुरुषों के बारे में बोला। श्री भदौरिया ने सपा सांसद रामजी लाल को रावण लाल कहते हुए कहा कि उनके माता पिता ने बड़े हर्ष से भगवान राम के नाम से सपा सांसद का नाम रखा होगा किंतु इसके कर्म सनातन विरोधी तथा महापुरुषों को अपमानित करना दर्शाता है कि यह रामलाल नहीं बल्कि रावणलाल है। सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया का स्वागत शाहजहांपुर के पदाधिकारियों ने 51 किलो की माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर किया। राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू ने एकजुटता पर बल देते हुए बोले कि आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा देश के विभिन्न प्रदेशो में सक्रियता से समाज को एकजुट कर जागृत कर रही है। युवाओं में क्षत्रिय महासभा के प्रति बढ़ती आस्था दर्शाती है कि जल्द ही एक नए भारत का निर्माण होगा जहां सिर्फ हिंदुत्व का ही परचम लहराएगा। वही प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया ने महिलाओं को अत्यधिक संख्या में जोड़ने तथा उनकी भी भागीदारी बढ़ाने की बात कही। कानपुर से पहुंचे मंडल अध्यक्ष महेन्द्र तोमर में कहा कि पौराणिक काल से ही क्षत्रिय समाज ने मातृभूमि का मान बढ़ाया है। जब जब मातृभूमि पर खतरा मंडराया भारत के वीर सपूतों ने हंसते हंसते अपने प्राण मातृभूमि पर निछावर किए है। कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राठौर राष्ट्रीय महामंत्री सुखवीर सिंह भदौरिया राष्ट्रीय संगठन मंत्री भुनेश्वर सिंह तथा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए बी सिंह ने अपने विचार रखे। इस दौरान काफी संख्या में संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ