खेलकूद मैदान में अवैध निर्माण करने की प्रधानाध्यापिका ने किया शिकायत
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
भिटौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रारा चांदपुर के प्रा. वि. चांदपुर में खेल कूद के मैदान में अस्थाई अवैध निर्माण कुछ लोगों द्वारा कर लिया गया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह और यसयमसी अध्यक्ष कंधई लाल ने बीईओ भिटौरा और तहसीलदार सदर को कई बार पत्र भेज कर अवगत कराया लेकिन कार्यवाही नही हुई। जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्र में कहा गया है। इस अस्थाई निर्माण से शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। जिन लोगो ने निर्माण कराया है उनके घरों से निकलने वाले धुएं कक्षाए प्रभावित होती हैं। बीईओ भिटौरा कार्यालय के अनुसार इस बारे में राजस्व विभाग को पत्र लिख कर प्रभावी कार्यवाही हेतु पत्र लिखा गया है।
क्या बोली ग्राम प्रधान
विद्यालय की भू खंड गाटा संख्या 100 है जब अधिकारी नही सुन रहे तो मैं क्या करू।-राम रेखा देवी प्रधान रारा चांदपुर।