ईद की नमाज अदा कर अमन-शांति की दुआ, इबादत में झुके सिर
न्यूज।ईदगाहों और मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरह से ईद पर्व मनाया गया। सुजातगंज और मास्टर अब्दुल करीम ईदगाह में पुरुष और महिलाओं ने एक साथ नमाज अदा की।
-उल-फितर का पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। बड़ी ईदगाह बेनाझाबर में सुबह आठ बजे और 9:30 बजे ईद की नमाज अदा की गई। बड़ी ईदगाह में पहली जमात में मुफ्ती सुबहान इलाही और दूसरी में मौलाना अकरम इलाही पेश इमामत की। ईदगाह मसवानपुर में शहर काजी मुशाहिदी, जामा मस्जिद रावतपुर में मौलाना असगर अली यार अल्वी और गौसिया मस्जिद में मौलाना रिजवान कादरी ने नमाज अदा पढ़वाई।
नमाज के समय मस्जिदों में अल्लाह की बारगाह में सैकड़ों सिर सजदे में झुके। लोगों ने देश में अमन चैन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इसके बाद लोग एक-दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह मौलाना मो. हाशिम अशरफी ने पर्यावरण संरक्षण, बच्चों को तालीम, यतीमों, बेवाओं और बुजुर्गों का ख्याल रखने की अपील की। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी।