बांदा को पर्यटन विकास के लिए 06 परियोजनाओ की मिली सौगात
बांदा को पर्यटन विकास के लिए 06 परियोजनाओ की मिली सौगात

बांदा। जनपद बांदा में विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों के विकास के लिए 1980.43 लाख रूपये की 06 परियोजनायें स्वीकृत की गयी है। जनपद बांदा एक ऐतिहासिक शहर है, यहां पर अनेक प्राचीन स्थल मौजूद हैं। यहां पर सालभर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। पर्यटन विभाग प्रदेश में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश के समस्त जनपदांे में बुनियादी सुविधायें सृजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जनपद बांदा के लिए 06 परियोजनायें मंजूर की गयी है। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत चन्दौरा विकासखंड नरेनी स्थित कारू बाबा भगवान मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 108.90 लाख रूपये, ग्राम पंचायत लसड़ा बसधरी में स्थित ऋषि वेदव्यास की जन्मस्थली के पर्यटन विकास हेतु 127.08 लाख रूपये तथा जनपद बांदा की तहसील बबेरू के ब्लॉक कमसिन के ग्राम मुंडवारा में भादेबाबा स्थल के पर्यटन विकास के लिए 86.20 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। जयवीर सिंह ने बताया कि बांदा में रनगढ़ किले की ओर जाने वाले पहुंच मार्ग का उच्चीकरण एवं स्ट्रीट फर्नीचर के कार्य के लिए 1516.07 लाख रूपये, ग्राम सोहाना गंछा विकासखंड बड़ोखर खुर्द व तहसील बांदा सदर में सिद्ध बाबा स्थान का पर्यटन विकास के लिए 92.30 लाख रूपये तथा तिन्दवारी में स्थित कुरसेजा धाम मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 49.88 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इन परियोजनाओं के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्थायें आवंटित कर दी गयी हैं तथा इन सभी कार्यों के लिए शासनादेश जारी करा दिये गये हैं।
टिप्पणियाँ
Popular posts
गूढ़ेश्वर अखंड धाम चांदपुर मे महाकाल संगठन सेवाभाव में सबसे अग्रणी
चित्र
आंगनबाड़ी केन्द्रों से पुष्टाहार पाने वाले लाभार्थियों फेस कैप्वरिंग एवं ई-केवाईसी कराना अनिवार्य
चित्र
दबंगों ने हथिया ली जमीन अधिकारियों की चुप्पी से टूटा प्रियांशु का भरोसा
चित्र
पत्रकार पर जानलेवा हमला, भू-माफिया गैंगस्टर हाजी रजा पर साजिश का आरोप, पत्रकार संगठनों में उबाल*
चित्र
नगर पंचायत असोथर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन
चित्र