बहन की शादी के 12 दिन पहले हादसे में भाई-भाभी की मौत*
*बहन की शादी के 12 दिन पहले हादसे में भाई-भाभी की मौत*

असोथर (फतेहपुर)। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से मंगलवार रात बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसे से परिवार का हाल बेहाल हो गया।
थाना क्षेत्र के मनावा गांव निवासी अमर सिंह यादव का पुत्र पंकज यादव (25) की शादी दो साल पहले रीता देवी (23) के साथ हुई थी। पत्नी को बाइक से लेकर पंकज बड़ी बहन के घर शाह कस्बा के जैतपुर गया था। दोनों रात को गांव लौट रहे थे। कुसुंभी भट्ठा के पास सामने से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। मौके पर रीता की मौत हो गई। घायल पंकज को जिला अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पंकज परिवार का इकलौता था। अभी उसे कोई औलाद नहीं थी। पिता अमर सिंह ने बताया कि हादसे से परिवार का चिराग बुझ गया। उसकी छोटी पुत्री नैंसी की पांच मई को शादी है। शादी की सारी तैयारियां का पंकज ही जिम्मेदार था। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर पकड़ा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
टिप्पणियाँ