20 वर्षीय नव विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत
दहेज हत्या का लगाया गया आरोप
बिंदकी फतेहपुर।जहरीला पदार्थ खाने से नव विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला की शादी 2 माह 8 दिन पहले हुई थी महिला की मौत की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया मायके पांच के लोगों ने दहेज के खातिर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदबा गांव में संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाए 20 वर्षीय नव विवाहिता शालू देवी पत्नी प्रयाग साहू की मंगलवार की देर रात को मौत हो गई हालांकि जीवित रहने की आशा पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर मलवा थाना पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंची और मंगलवार व बुधवार की मध्य रात लगभग 12:00 बजे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक महिला शालू देवी की शादी 22 फरवरी 2025 को यानी लगभग दो माह 8 दिन पहले हुई थी। मृतक महिला का मायका फतेहपुर जनपद के ही मलवा थाना क्षेत्र का अमौरा गांव है। इस मामले में मृतक महिला शालू देवी के मामा मोतीलाल साहू का आरोप है की भांजी शालू देवी के ससुराल वालों ने दहेज के खातिर उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला है। दहेज हत्या का आरोप लगाया। वही इस मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।