भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन मे देश और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताकर 2047 तक भारत को विकास शील देशों की श्रेणी में लाने का संकल्प ब्यक्त किया
भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन मे देश और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताकर 2047 तक भारत को विकास शील देशों की श्रेणी में लाने का संकल्प ब्यक्त किया

जहानाबाद (फतेहपुर) भारतीय जनता पार्टी के सक्रीय सदस्यों के सम्मेलन में विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी दल है जो एक बृहद समूह एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है भारत को एक राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में कार्यकर्ता अधिवेशन में हुआ था जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई बनाए गए थे भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय एवं लोक हित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए अपनी पंच निष्ठा कार्य पद्धति समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जहानाबाद विधायक पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि आज पार्टी 45 साल बाद केंद्र के अलावा 20 से अधिक राज्यों में स्वयं सत्ता में है या अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार चल रही है और भाजपा के लिए हर चुनाव एक युद्ध है अयोध्या में मंदिर निर्माण, तीन तलाक पर रोक धारा 370 की समाप्ति, वक्फ बोर्ड का खात्मा, एनआरसी जैसे मामले हैं जिसका सीधा असर देश पर पड़ा और इस असर को नकारात्मक मानने वाले लोग ज्यादा हैं जिसके साथ भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है भाजपा की सफलता ही भारत की विकास यात्रा की सफलता बनकर बढ़ रही है इससे 2047 तक भाजपा भारत को विकासशील देशों की श्रेणी में रखने का इतिहास बनाने के लिए निरंतर आगे बढ़ रही है।
 प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा की विजय तिवारी ने कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना में महिलाओं को लाभ हुआ है इससे 9 करोड़ से अधिक लोग निशुल्क गैस कनेक्शन मिले हैं। 9 करोड़ से अधिक शौचालय मिले हैं। गरीबी रेखा से नीचे समान्य वर्ग को 10% आरक्षण दिया गया है गांव का विद्युतीकरण किया गया है आयुष्मान योजना से गरीबों को 5 लाख तक निशुल्क इलाज की सुविधा दी गई है।
  इस दौरान बैजनाथ वर्मा रेखा मिश्रा जयंती देवी वर्मा दीपक वर्मा रंजन लाल त्रिवेदी मंडल अध्यक्ष आशुतोष अग्निहोत्री संतोष गुप्ता नितिन ओमर रोहन श्रीवास्तव सुतीक्षण सिंह रामबली निषाद सतीश सैनी देवराती निषाद कामिनी सिंह चौहान संध्या तिवारी उत्प्रेक्षा तिवारी राजा भान सिंह साहिब सिंह अतर सिंह लाल सिंह सूर्यवंशी शिव गुप्ता टईय्या सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ