अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में आतंकवाद का विरोध जताते हुए 2 मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि
फतेहपुर।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट बार एसोशिएशन हाल कचेहरी परिसर में पहलगाम में पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा अपने देश के हिन्दुओं के किए नरसंहार की घोर आलोचना की गई और उनकी आत्मा की शान्ति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद कचेहरी परिसर से जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए विद्यार्थी चौराहे पहुंचकर पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार क्षत्रिय महासभा को परमीशन दे तो बॉर्डर में जाकर देश की रक्षा के लिए लड़ने को तैयार हैं। इस घटना से क्षत्रिय समाज में भारी आक्रोश है। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर, नागेन्द्र सिंह चौहान मण्डल उपाध्यक्ष प्रयागराज, जितेन्द्र सिंह गौतम (महामंत्री) डिस्ट्रिक्ट बार एसोशिएशन रवि कुमार सिंह जिला महामंत्री, आर पी भदौरिया अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, रंजना सिंह चौहान, अध्यक्ष महिला, कल्पना सिंह अध्यक्ष युवा महिला प्रकोष्ठ, तरुण सिंह चौहान, महामंत्री युवा प्रकोष्ठ, कामिनी सिंह चौहान, उपाध्यक्ष महिला, मनदीप सिंह खेल कूद प्रकोष्ठ, समरबीर सिंह चौहान जिला प्रचार मंत्री, रवि प्रताप परिहार, जिला उपाध्यक्ष युवा, लोकेंद्र सिंह नगर अध्यक्ष युवा, बलवान सिंह अध्यक्ष देवमई, विपिन सिंह भदौरिया महामंत्री भिटौरा, राज सिंह भदौरिया उपाध्यक्ष भिटौरा, शक्ति सिंह एड, विशाल सिंह गौतम, मोनू सिंह कछवाह, आर पी गौतम, जय सिंह, शिखर सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।