55 वे जन्मदिवस पर रक्तदान करने वाले महेंद्र शुक्ला को अध्यक्ष ने किया सम्मानित
55 वे जन्मदिवस पर रक्तदान करने वाले महेंद्र शुक्ला को अध्यक्ष ने किया सम्मानित


फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में संरक्षक महेंद्र शुक्ल द्वारा जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र में अपने 55 वें जन्मदिन पर रक्तदान कर जन्मदिन मनाया।चेयरमैन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।साथ ही डॉ अनुराग के नेतृत्व में रोली टीका लगाकर,केक काटकर,माल्यार्पण व भगवान गणेश जी की प्रतिमा भेंटकर शुभकामनाएं दी गईं।रक्तदानी महेंद्र शुक्ल ने कहा कि हम सभी को जन्मदिन,वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर उत्सव मनाना चाहिए।डॉ अनुराग ने कहा कि एक रक्तदान से चार जिंदगी बचाई जाती हैं और हर स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह में रक्तदान कर सकता है।इस अवसर पर संरक्षक प्रह्लाद सिंह गौतम,सलाहकार संजय श्रीवास्तव,आजीवन सदस्य नमो नारायण गुप्ता,सचिन कुमार गुप्ता,जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से अशोक शुक्ला संयोजक रक्त संचरण समिति इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,बृजकिशोर,सुभाष,सुलभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ