लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने चलाया सदस्यता अभियान
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने चलाया सदस्यता अभियान 
 

युवाओं एवं महिलाओं की सदस्यता अभियान में तेजी। प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द सिंह 


लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के द्वारा सदस्यता अभियान गैलेक्सी टॉवर नौबस्ता पर चलाया गया। कार्यक्रम की अगुवाई प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द सिंह  के द्वारा की गई। सदस्यता अभियान में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द सिंह ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को उत्तर प्रदेश में काफी संख्या में आम जनमानस का सहयोग मिल रहा है। तथा उनके नेतृत्व में नए लोगों को भारी संख्या में पार्टी से जोड़ा गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक जिले में तहसील ब्लाक वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। गांव से लेकर बूथ स्तर पर संगठन को धारदार बनाया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा घर घर दस्तक देकर पार्टी की नीतियों को बताते हुए जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर मौजूद प्रदेश सचिव मनोज गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के काफी जिलों में पार्टी का ग्राफ कम समय में ज्यादा बढ़ा है। इसी का नतीजा है कि आज के सदस्यता अभियान में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए सदस्यता ग्रहण की। अभियान के समय लोक जनशक्ति पार्टी ने भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडा शरबत हजारों राहगीरों को वितरित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव मनोज गुप्ता जिलाध्यक्ष विपिन यादव शुभम शैलेंद्र सिंह गौड़ कमल नाथ भाटिया सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
Popular posts
छात्र उपस्थिति एवं नामांकन बढ़ाने वाले असोथर के शिक्षको का होंगा सम्मान
चित्र
बोर्ड परीक्षा में असोथर मॉडर्न स्कूल के छात्र छात्राओं ने लहराया परचम
चित्र
जिला पंचायत सदस्य में डिजिटल लाइब्रेरी का किया उद्घाटन
चित्र
पहलगाम घटना को लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने 27 अप्रैल को बंदी का किया ऐलान
चित्र
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से गिरी दीवार के मलबे में दबकर आंगनबाड़ी सहायिका की मौके पर दर्दनाक मौत
चित्र