बाबा साहब के जन्मदिन के उपलक्ष में महिला महाविद्यालय में वाद - विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
बाबा साहब के जन्मदिन के उपलक्ष में महिला महाविद्यालय में वाद - विवाद प्रतियोगिता का आयोजन 

फतेहपुर। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्राचार्य डॉक्टर गुलशन सक्सेना की अध्यक्षता में "भारतीय संविधान के 75 वर्ष प्रासंगिक या अप्रासंगिक" विषय पर वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन अंग्रेजी विभाग एवं संस्कृत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रो. प्रशांत द्विवेदी ने कहा कि 75 वर्ष के उपरांत भारतीय संविधान आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना वह अपने अधिनियमन के समय था। समय-समय पर परिस्थितियों की मांग पर संविधान संशोधन होते रहते हैं। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूनम ,द्वितीय स्थान लायबा  एवं तृतीय स्थान शिवानी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर चारू मिश्रा ने किया। इसी क्रम में आज महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आज तबला विभाग के संयोजकत्व में प्राचार्य प्रोफेसर गुलशन सक्सेना समस्त प्राध्यापकों एवं छात्राओं द्वारा छायादार एवं फलदार लगभग 15 वृक्षों का महाविद्यालय में आरोपण किया गया।
टिप्पणियाँ