*पिता बोले- बचपन से पढ़ाई-लिखाई में अव्वल हैं शक्ति, मां ने खुशी में कही यह बात*
शक्ति की मां प्रेमा दुबे ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं। सब प्रभु की कृपा है। महादेव की कृपा से टॉप किया है, हमारा इसमें कोई योगदान नहीं है। शक्ति दिन-दिन भर और रात भर पढ़ाई करती थीं।
यूपीएससी के परिणाम में बेटी की प्रथम रैंक आने पर पत्रकारों से बात करते हुए सब इंस्पेक्टर पिता देवेंद्र दुबे ने कहा कि शक्ति बचपन से बहुत शांत है। पढ़ाई-लिखाई में टॉपर रही हैं। शुरू से लेकर एमएससी तक गोल्ड मेडलिस्ट रही। बच्ची के रुझान में हमारा सहयोग था। यह उनका तीसरा प्रयास था, इससे पहले वह इंटरव्यू तक गई थीं। कुछ नंबर से नहीं हो पाया था। ऊपर वाले की कृपा थी, उसे कुछ बड़ी उपलब्धि देनी थी। बता दें कि शक्ति अपने माता-पिता की दूसरे नंबर की संतान हैं।
शक्ति की मां प्रेमा दुबे ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं। सब प्रभु की कृपा है। महादेव की कृपा से टॉप किया है, हमारा इसमें कोई योगदान नहीं है। शक्ति दिन-दिन भर और रात भर पढ़ाई करती थीं। अभी वह दिल्ली में हैं, कल घर आ जाएंगीं। शक्ति मूल रूप से बलिया की रहने वाली हैं।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने प्रथम रैंक (AIR-1) हासिल कर शहर और देश का नाम रोशन किया है। इस साल कुल 1,009 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) के लिए चुना गया है