शालिनी सिंह पटेल को बनाया गया जनता दल (यूनाइटेड) प्रदेश उपाध्यक्ष
बांदा। जनता दल (यूनाइटेड) ने उत्तर प्रदेश की सक्रिय, निडर और ज़मीनी नेता शालिनी सिंह पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। महिला प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपने ढाई वर्षों के कार्यकाल में शालिनी सिंह पटेल ने महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और पत्रकारों की आवाज़ को बुलंद किया। उन्होंने पार्टी की विचारधारा को गाँव-गाँव तक पहुँचाया और संगठन को ज़मीनी स्तर पर सशक्त किया। उनका निष्ठा-पूर्ण, निःस्वार्थ और जनसेवा के प्रति समर्पित कार्य आज उन्हें इस बड़ी जिम्मेदारी तक ले आया है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए शालिनी सिंह पटेल भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा कि “मेरे पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन नीतीश कुमार और श्रवण कुमार ने मुझे बेटी जैसा स्नेह और मार्गदर्शन दिया। यह पद मेरे लिए कोई औपचारिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता के प्रति मेरा व्रत है।”