पेड़ से टकराई आइटीबीपी जवानों की सूमो, तीन घायल
हुसैनगंज फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डलमऊ मार्ग में लालीपुर गांव के मोड पर.रोड क्रॉस कर रहे कुत्ते को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार टाटा सूमो पेड़ से टकराई। जिसमें वाहन मे सवार ITBP के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस व पीआरबी 112 सभी घायल जवानों को 108 एंबुलेंस से हुसैनगंज CHC भेजा गया। ITBP जवान टाटा सूमो वाहन में फतेहपुर से रायबरेली जिले के डलमऊ जा रहे थे सीएससी हुसैनगंज के डॉक्टर से बातचीत में यह पता चला की तीन लोग आईटीबीपी के जवान घायल हुए घायल हुए जवानों को एंबुलेंस से हुसैनगण सीएससी से एम्स रायबरेली के लिए रेफर किया गया है।