प्रदेश अध्यक्ष के नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष के नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत 


लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द पासवान के नगर आगमन पर पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत नौबस्ता स्थित कार्यालय पर किया। प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द सिंह की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से नारे लगाए। प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी में जमीनी कार्यकर्ताओं को  प्राथमिकता दी जाती है। तथा सभी को 2027 की तैयारियों में अभी से जुट जाना होगा। प्रदेश सचिव मनोज गुप्ता सोनू ने कहा कि सदस्यता अभियान में और तेजी लानी होगी। जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने स्वागत करते हुए कहा कि कानपुर का एक एक पदाधिकारी पूरे जोश के साथ पार्टी की नीतियों को बताने का कार्य घर घर दस्तक देकर किया जा रहा हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से हर्ष वर्मा गौरव कटियार देवराज सिंह चंदेल अलकेश मिश्रा शुभम तिवारी कमल कांत भाटिया संदीप सोनी शैलेन्द्र सिंह गौर सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ