राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किया गया पथ संचलन, जगह-जगह हुई फूलों की वर्षा
पथ संचलन के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा
हिंदुओं को संगठित और जागृत होने के लिए किया गया पथ संचलन
बिंदकी फतेहपुर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गणवेश में नगर के प्रमुख मार्गो में पथ संचलन किया गया। पथ संचलन के दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई। पथ संचलन के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रही। हिंदुओं को संगठित होने और जागृत करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचलन किया गया।
नगर में शाम लगभग 5:30 बजे हिंदू समाज को संगठित करने तथा जागृत करने को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गण वेश में पथ संचलन किया गया। पथ संचलन के दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई। पथ संचलन के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन शाम लगभग 5:30 बजे बिंदकी कस्बे के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुआ। गण वेश में गाजे बाजे के साथ पथ संचलन बिंदकी कस्बे के मोहल्ला फाटक बाजार मेंन बाजार होते हुए महजनी गली होते हुए कटरा मोहल्ला पहुंचा। यहां से पथ संचलन मोहल्ला बजरिया होते हुए खजुहा चौराहा होते हुए ललौली चौराहा पहुंचा। जहां से पथ संचलन तहसील रोड होते हुए गांधी चौराहे पहुंचा। इसके बाद पथ संचलन बर्तन गली घीयाही गली फाटक बाजार होते हुए मां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पुनः समाप्त हो गया। जहां पर अंत में बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। पद संचलन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ऋतुराज, जिला संघ चालक राम प्रकाश सिंह चौहान, जिला प्रचारक अरुण, नगर संघ चालक राम बहादुर सिंह, नगर कार्यवाह राजकुमार सोनी, नगर प्रचारक रविंद्र, मुख्य शिक्षक सह नगर कार्यवाह हर्षित त्यागी विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, नगर पालिका परिषद पूर्व अध्यक्ष मुन्नालालसोनकर, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पति राम कुमार साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह, बृजेश मिश्रा वीरेन दुबे अमित दीक्षित सत्यम अग्रवाल दिनेश कुमार कश्यप राजेंद्र सैनी वीरेंद्र गुप्ता उज्जवल शर्मा अमन मिश्रा दीनू सविता प्रमोद सविता जतिन भदौरिया सजल शर्मा हर्षित परिहार आलोक चौहान विष्णु द्विवेदी ओम जी हिंदू विनय गुप्ता संजय गुप्ता आदि रहे वही विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के राजेश सिंह विमलेश बाजपेई जयंत चोपड़ा ध्रुव गुप्ता अंकित तिवारी अनिल सविता अखिलेश यादव सरवन सिंह मुन्ना सिंह अभय सविता रवि विश्वकर्मा छोटू अमित विश्वकर्मा आदि लोगों ने पद संचलन के दौरान फूलों की वर्षा की इसके अलावा पद संचलन के दौरान तमाम स्थानों पर फूलों की वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया।