अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान पर करियर काउंसलिंग कार्यशाला का किया गया आयोजन
फतेहपुर।उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग द्वारा माता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान पर जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा नोवेल्टी बिजनेस सर्विसेज प्रा.लि शिवनगर, लोधीगंज में कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सेवायोजन कार्यालय से शशॉक पान्डेय प्रभारी कॅरियर काउन्सिलिंग व श्रेय शुक्ला कॅरियर काउन्सलर/मोटीवेशनल स्पीकर द्वारा संस्थान की 42 छात्राएं को विभाग के पोर्टल रोजगार संगम पोर्टल, सेवायोजन पोर्टल, पी.एम.इन्टर्नशिप 2025 व एन.सी.एस. पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान कर छात्र/छात्राओं को कॅरियर सम्बन्धी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रभारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा की गयी।
नोट- जिला सेवायोजन कार्यालय, फतेहपुर द्वारा दिनांक 31 मई, 2025 को विकास खंड भिटौरा, दिनाँक 02 जून, 2025 को विकास खंड हसवा, दिनाँक 03 जून, 2025 को विकास खंड बहुआ एवं दिनाँक 04 जून, 2025 को विकास खंड धाता में प्रातः 11 बजे से प्लेसमेन्ट शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।