एनसीसी कैडेट्स को ‘सी’ प्रमाण पत्र वितरित, अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम
फतेहपुर।यूनिट 4/60 डॉ. बी. आर. आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें तृतीय वर्ष के उत्तीर्ण एनसीसी कैडेट्स को ‘सी’ प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 60 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ब्रजेश पठानिया रहे, जिन्होंने कैडेट्स को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस वर्ष कुल 47 कैडेट्स में से 44 कैडेट्स सफल घोषित किए गए, जो अब तक का सबसे उत्कृष्ट परिणाम है। प्राप्त ग्रेड्स के अनुसार एक कैडेट को अल्फा, 21 को ब्रावो तथा 22 को चार्ली ग्रेड प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुष्का छौंकर ने किया। कंपनी क्वाटर मास्टर सार्जेंट सिंह वाहिनी ने एनसीसी सर्टिफिकेट के लाभों को विस्तार से समझाया। कर्नल ब्रजेश पठानिया ने कैडेट्स को एनसीसी के सामान्य लाभों की जानकारी दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के अंत में लेफ्टिनेंट शरद चंद्र राय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पॉयलटिंग लांस कॉरपोरल आस्था एवं कैडेट दिव्यान्शी द्वारा किया गया। कंपनी मास्टर सार्जेंट कृति एवं कॉरपोराल जेबा ने फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी की जिम्मेदारी निभाई। सार्जेंट नेहा, दिशा, रोशनी एवं पूजा ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के सभी कैडेट्स उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।