श्री मद भागवत कथा में श्री कृष्ण बाल लीला का भक्तों ने किया श्रवण
श्री मद भागवत कथा में श्री कृष्ण बाल लीला का भक्तों ने किया श्रवण 





कानपुर के नौबस्ता आवास विकास हंसपुरम में श्री ग्यारहमुखी हनुमान मंदिर के 12 वे वार्षिकोत्सव के मौके पर आयोजित हो रही श्री मद भागवत कथा में व्यास पीठ से आचार्य पं सुभाष चंद्र जी महाराज के श्रीमुख से भक्तों ने कथा का श्रवण किया। आज श्री कृष्ण बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा के साथ गोवर्धन जी के 56 भोग की कथा का श्रवण भक्तों ने किया। व्यास पीठ ने आचार्य सुभाष चन्द्र जी महाराज ने श्री कृष्ण बाल लीला के बारे में बताया तथा भक्तों ने गोवर्धन जी महाराज को 56 भोग लगाया। कथा के दौरान भजनों पर भक्त जमकर झूमे। आचार्य अमित मिश्रा आचार्य अंकित मिश्रा  अरुण दीक्षित पं राज तिवारी पं मृदुल तिवारी ने कथा के दौरान पूजन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से राजीव सक्सेना पुष्पेंद्र त्रिवेदी सुशीला त्रिवेदी कपिल सिंह श्वेता सिंह आकर्षण गुप्ता शारदा गुप्ता श्रवण तिवारी अजय अग्रवाल धर्मेंद्र सिंह बबलू तिवारी डॉ एस एन द्विवेदी विवेक मिश्रा मुक्तेश बंसल भावना अग्रवाल नवीन तिवारी केके बाजपेई संजय दिनेश मोदी केके मिश्रा पूनम श्रीवास्तव दिनेश तिवारी अमन हेमंत श्रीवास्तव यशराज सिंह मनोज यादव विकास त्रिपाठी अनुज त्रिपाठी कमल त्रिवेदी राज तिवारी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे
टिप्पणियाँ