अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती 



अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया के नेतृत्व में वीर शिरोमणि महायोद्धा महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। रामादेवी क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती मनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया ने कहा कि महाराणा प्रताप जयंती मेवाड़ के वीर राजपूत राजा महाराणा प्रताप सिंह के जन्म दिवस की स्मृति में मनाई जाती है। उन्हें विशेष रूप से राजस्थान में और पूरे भारतवर्ष में शौर्य, साहस और देशभक्ति के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। मुगल साम्राज्य के विस्तार के विरुद्ध उनके प्रबल प्रतिरोध ने उन्हें भारतीय इतिहास में अमर बना दिया है। हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर की विशाल सेना का सामना करते हुए उन्होंने जो वीरता दिखाई, वह आज भी राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा देती है। यह जयंती न केवल उनके जन्म का उत्सव है, बल्कि उनके आदर्शों, विरासत और भारत की सांस्कृतिक धरोहर में दिए गए अमूल्य योगदान का सम्मान भी है। घाटमपुर क्षेत्र के बाल उद्यान गेस्ट हाउस में मनबोधन सिंह के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया का स्वागत माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। मंच साझा कर रहे विधायक अभिजीत सिंह सांगा विधायिका सरोज कुरील ने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। सैकड़ों पदाधिकारियो के बीच प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया ने मौजूदा समय में भारत के द्वारा पाकिस्तान को सबक सिखाए जाने तथा भारतीय सेना के पराक्रम पर विचार रखते हुए कहा कि भारत देश की लाखों लाख मातृ शक्तियो ने वीर सपूतों को जन्म दिया है। आज हम सभी जो अपने घरों में सुरक्षित बैठे है उसके पीछे हमारी मातृभूमि के वीर सपूतों की वजह है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत सनी सेंगर अर्पित राणा बउआ ठाकुर प्रियांशु ठाकुर आशुतोष नितिन सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ