घरेलू विवाद के चलते किशोर ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का किया प्रयास
घरेलू विवाद के चलते किशोर ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का किया प्रयास

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

बिंदकी फतेहपुर।घरेलू विवाद के चलते किशोर ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया किशोर की हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया किशोर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ऊदूपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते शुक्रवार की सुबह लगभग 10:00 बजे सत्यम उम्र लगभग 16 वर्ष पुत्र चुन्नू गुप्ता ने जहरीला पदार्थ स्पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया परिजनों ने किशोर को गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की में भर्ती कराया हालांकि काफी देर चले उपचार के बाद किशोर की हालत में सुधार हुआ तो परिजन वापस घर ले गए।
टिप्पणियाँ