अहिल्याबाई को याद कर राहगीरों को पिलाया शर्बत,रंगोली में जीता ईनाम*
*अहिल्याबाई को याद कर राहगीरों को पिलाया शर्बत,रंगोली में जीता ईनाम*

*असोथर/फतेहपुर* 

 सर्वोदय इंटर कालेज असोथर में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती में रंगोली प्रतियोगिता के साथ शर्बत वितरण किया गया भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर उनके जीवन बृत पर प्रकाश डाला मराठा साम्राज्य के इतिहास- प्रसिद्ध सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खंडेलराव की धर्मपत्नी अहिल्याबाई महारानी होल्कर की कीर्ति जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया अहिल्याबाई होल्कर एक महान शासक थीं, जिन्होंने अपने शासनकाल में समाज में कई महत्वपूर्ण सुधार किया था उनकी न्यायप्रियता, सामाज कल्याण के कार्यक्रम और महिला सशक्तीकरण के प्रयास आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उनके शासन काल में विभिन्न स्थानों पर विद्यालय और मंदिरों की स्थापना हुई थी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा कटिबद्ध है। उनकी तीन सौवीं जयंती पर भाजपा की ओर से पूरे जिले में कार्यक्रम किये गये है भाजपा पदाधिकारियों और ने उनके जीवन चरित्र के बारे में जानकारी साझा किया,प्रधानाचार्य संतोष सिंह ने होल्कर जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होल्कर जी महिलाओं को सशक्त बनाने के विशेष प्रयास किया था अहिल्या जी के जीवन पर आधारित रंगोली,भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई इस मौके पर शिवप्रताप सिंह भाजपा महामंत्री रज्जन शुक्ला,टीचर गणेश चौरसिया,अजय,आलोक, आशीष, मनीष, संजय,श्रीकांत पटेल,सेविन सिंह, दीपिका,कमला, आँचल सहित स्कूल के सभी अध्यापक छात्र छात्राएं उपस्थित रही
टिप्पणियाँ