उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित सैकड़ों छात्रों को किया गया सम्मानित
कानपुर।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में चयनित हुए सैकड़ों जवानों के सम्मान हेतु आयोजित सम्मान समारोह का आयोजन प्रयास वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा बर्रा स्थित श्री राम अकादमी में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि अश्वनी कुमार त्रिपाठी अमर सिंह चौहान अजय शुक्ला पार्षद अखिलेश बाजपेई एवं पार्षद अभय शुक्ला के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर डायरेक्टर राम जी शुक्ला ने बताया कि विगत कई वर्षों से उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के हजारों छात्र छात्राओं को एकेडमी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण से विभिन्न विभागों में चयन हो सका है। बेहतर तैयारियों एवं कड़े निर्देशों की बदौलत ही श्री राम एकेडमी भारत में छात्र छात्राओं की पहली पसन्द है। आज करीब 84 छात्र छात्राओं को सम्मानित कर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पार्षद अखिलेश बाजपेई ने डायरेक्टर राम जी शुक्ला की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपकी कुशल क्षमता एवं निर्देशन के कारण ही आज भारी संख्या में पुलिस भर्ती के छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का मौका मिला है। वहीं दूसरी ओर अजय शुक्ला ने कहा कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पुलिस भर्ती में चयनित हुए बच्चों को वह सम्मानित कर रहे है। यह कानपुर नगर के लिए सौभाग्य का विषय है कि श्री राम एकेडमी यहां है। डायरेक्टर राम जी शुक्ला अपने संबोधन में छात्र छात्राओं सहित अभिभावकों को बताया कि एकेडमी की स्थापना करने का मुख्य कारण ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को मदद पहुंचाना है। श्री शुक्ला ने खुले मंच से कहा कि अन्य एकेडमी व्यापार करती होगी किन्तु श्री राम एकेडमी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करती हैं। अगर किसी मजबूर निर्धन छात्र या छात्रा के पास पैसे का अभाव है तो वह निसंकोच उनसे मिले। डायरेक्टर राम जी शुक्ला के यह वाक्य सुन प्रांगण में मौजूद सभी की आंखे नम हो उठी। सभी चयनित छात्रों को मैडल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम के जोरदार नारे लगाए गए। मुख्य रूप से अकादमी के आशुतोष पाण्डेय, प्रकाश मिश्र, सुजीत सचान, सुजीत उत्तम, अनिल, आदित्य, श्याम जी उपेंद्र अखिलेश चौबे प्रकाश प्रशांत पवित्र मौजूद रहे।