*विश्व पर्यावरण दिवस पर महर्षि विद्या मंदिर फतेहपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*
फतेहपुर: महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 60 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहपुर और महर्षि विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में 65 कैडेट्स ने भाग लिया।
कर्नल बृजेश पठानिया और लेफ्टिनेंट कर्नल योगेंद्र चिन्हवान के दिशा निर्देश अनुसार ओम घाट में एनसीसी कैडेट्स ने वृक्षारोपण किया और गंगा नदी के किनारे पौधे लगाए। कैडेट्स ने वहां के लोगों को जागरूक किया कि वे भी इस काम में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दें और अपने आसपास के क्षेत्र में पेड़-पौधे लगाएं।
इसके बाद, स्कूल परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया। लेफ्टिनेंट रोहित दत्त ने "परिपत्र अर्थव्यवस्था का महत्व और ग्रीन हाइड्रोजन की बढ़ती आवश्यकता" विषय पर एक व्याख्यान दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद जलपान वितरण किया गया।
इस अवसर पर कर्नल बृजेश पठानिया, लेफ्टिनेंट कर्नल योगेंद्र चिनवान, सबेदार विकास थापा, लेफ्टिनेंट रोहित दत्त, थर्ड ऑफिसर बिपिन मिश्रा और प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी उपस्थित थे। प्रधानाचार्य महोदय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैडेट्स को अधिक से अधिक पौधे लगाने और अपने आसपास के लोगों को भी इस कार्य में प्रेरित करने के लिए प्रेरित किया।