उप निरीक्षक यातायात संजय सिंह का पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन
उप निरीक्षक यातायात संजय सिंह का पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन

बांदा । उप निरीक्षक यातायात संजय कुमार सिंह के पीएसी निदेशालय लखनऊ में स्थानांतरण हो जाने पर यातायात कार्यालय पुलिस लाइन बांदा में समस्त यातायात अधिकारियों ,कर्मचारियों एवं  समाजसेवियों के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बता दें कि तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन के आदेशों के क्रम में संजय सिंह जो कि 5 फरवरी 2023 को बांदा जनपद में उप निरीक्षक यातायात के पद पर नियुक्त हुए थे और 23 जून 2023 को बांदा जनपद का प्रभारी यातायात का पदभार ग्रहण किया था साथ-साथ  जनपद बांदा में कई जगह यातायात सुरक्षा व्यवस्था को सुगम बनाने के कार्य किया है लगभग 2 वर्ष 4 माह का कार्यकाल यातायात विभाग बांदा में पूर्ण करते हुए पीएसी मुख्यालय लखनऊ में स्थानांतरण हो गया है। मुख्यालय बांदा में रहते हुए उन्होंने यातायात व्यवस्था सुधार से संचालन हेतु कई प्रयास किए जिन प्रयासों में मुख्य रूप से शहर के बाबूलाल चौराहे में प्रथम ट्रैफिक सिग्नल, यातायात बूथ का निर्माण करवाना ताकि यातायात पुलिस  को व्यस्तम चौराहे पर  तेज धूप, बारिश से बचने के लिए एक स्थान मिल सके एवं बाबूलाल चौराहे पर साउंड एवं मशीन की स्थापना करवाने जिस पर यातायात नियमों को लोगों को साउंड के माध्यम से जानकारी देने के साथ-साथ कई अहम सराहनीय कार्य तत्कालीन जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के मार्गदर्शन में करवाए है जो जनपद में हमेशा याद किए जाते रहेंगे। बांदा जनपद की मुख्य तहसीलों जैसे बबेरू,अतर्रा की कमान भी इनके द्वारा संभाली गई जहां यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य भी किया गया। आज पुलिस लाइन यातायात मुख्यालय पर  विदाई सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जनपद बांदा के यातायात निरीक्षक संजय मिश्रा, समाजसेवी पत्रकार सुनील सक्सेना, उप निoयातायात इंद्रावली, निहाल सिंह,सब इंस्पेक्टर बुद्धिमान सिंह, हेड कांस्टेबल यातायात पुलिस,बलवीर सिंह,सर्वेश कुमार,कृष्ण प्रताप ,गौतम सिंह,ट्रैफिक पुलिस धर्मेंद्र कुमार,प्रशांत कुमार,सर्वेश पाल, दुर्गा प्रसाद,विकेश नायक आदि ने उप निरीक्षक यातायात संजय कुमार सिंह को माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई के साथ लखनऊ पीएसी मुख्यालय के लिए विदा किया।
टिप्पणियाँ