तेज रफ्तार,ओवरलोड वाहनों से हो रहीं दुर्घटनाएं तिंदवारी मे नो एंट्री लागू करने की मांग
बांदा। बांदा क्षेत्र में हुए हादसों को लेकर,तिंदवारी नगर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी ने कस्बे में हो रही दुर्घटना वा जाम को लेकर शोक व्यक्त किया है। दिन में बड़े वाहनों के प्रवेश करने के चलते नागरिकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं जाम लगने के संकट से नागरिकों को मजबूर हो कर झेलना पड़ रहा है। कस्बा तिंदवारी में नो इंट्री की व्यवस्था लागू किया ही जाना चाहिए। यदि दिन में नो इंट्री लागू की गई तो काफी हद तक दुर्घटना एवं जाम लगने की समस्या से निजात पाया जा सकता है। तिंदवारी की आबादी स्थित सड़क की पटरियों पर हुए अवैध कब्जे को भी अनिवार्य रूप से हटवाया जाना चाहिए। शनिवार को दोपहर मे छः वर्षीय मासूम विष्णू जो स्कूल से घर जा रहा था ई रिक्शा मे बैठकर दुर्घटना का शिकार हो गया यथा चार बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए, वहीं दूसरी घटना माटा गांव निवासी राजकुमार उम्र 55 जो कि खेत से बाईक द्वारा अपने घर माटा गांव जा रहा था और तभी पीछे से ट्रक ने कुचल दिया। बांदा टांडा नेशनल हाईवे मे ओवरलोड वाहनों से आम जनमानस को खतरा हमेशा बना रहता है। तिंदवारी कस्बे में दुर्घटना का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी पूरे दिन में 2 दुर्घटना से नगर वासियों को जाम की मुश्किलों से जूझना पड़ा। लोगों का कहना है कि दुर्घटना के मुख्य कारक से सबसे ज्यादा मुश्किल दिन में बड़े वाहनों के नगर में प्रवेश के चलते हो रही है। यदि दिन में ट्रकों की नो इंट्री कस्बा तिंदवारी के अंदर लगा दी जाए तो दुर्घटनाओं के संकट से काफी हद तक निजात पाया जा सकता है।